🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- श्रावण (अधिकमास)
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- तृतीया – 06:59 तक
🗒पश्चात्- चतुर्थी
🌠नक्षत्र- मघा – 13:58 तक
🌠पश्चात्- पूर्वाफाल्गुनी
💫करण- गर – 06:59 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- व्यतीपात – 12:23 तक
✨पश्चात्- वरियान
🌅सूर्योदय- 05:36
🌄सूर्यास्त- 19:18
🌙चन्द्रोदय- 08:30
🌛चन्द्रराशि- सिंह- दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:59 से 12:54
🤖राहुकाल- 10:44 से 12:27
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- पश्चिम
✍विशेष
🔅आज शुक्रवार को 👉 श्रावण (अधिकमास) सुदी तृतीया 06:59 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , तृतीया तिथि वृद्धि , वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:58 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:58 से 16:59 तक , विघ्नकारक भद्रा 20:13 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:58 तक , व्यतीपात पुण्यम् , श्री उमाशंकर जोशी जयन्ती व श्री व्योमेश चन्द्र बनर्जी स्मृति दिवस।
🔅कल शनिवार को 👉 श्रावण (अधिकमास) सुदी चतुर्थी 09:28 तक पश्चात् पंचमी शुरु।
🎯आज की वाणी
🌹
चिन्तया जायते दुःखं
नान्यथा हेतुना किल।
तया हीनः सुखी शान्तः
सर्वत्र गलितस्पृहः ॥
भावार्थ👉
चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है ।
🌹
21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1658 – औरगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।
1711 – पृथ की संधि पर तुर्क साम्राज्य और रूस ने हस्ताक्षर किए।
1718 – ओटोमन साम्राज्य, ऑस्ट्रिया और वेनिस गणराज्य के बीच पासारोवित्ज़ की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1749 – पीटर स्टेन हॉलैंड के पेंशन सलाहकार बनाये गए।
1773 – पोप क्लेमेन्स XIV ने जीसस पर प्रतिबन्ध लगाया।
1796 – मुनगो पार्क बामना साम्राज्य की राजधानी सेगोऊ तक पंहुचा।
1831 – बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की और लियोपोल्ड प्रथम राजा बने।
1883 – कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर ‘हॉल स्टार थियेटर’ की शुरुआत हुई।
1884 – पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया।
1888 – ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।
1902 – लुमिनेंस फुटबॉल क्लब की स्थापना ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुई।
1940 – सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।
1941 – यूक्रेन में 200 यहूदियों को जलाया गया।
1947 – भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1947 – इंडोनेशिया में पहली बार चुनाव हुए।
1954 – फ्रांस और वियतनाम के मध्य जनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुये इस समझौते ने चीन और भारत में फ़्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया।
1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
1970 – मिस्र में असवान हाई डैम पूरा किया गया।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी भारत के 6वें राष्ट्रपति बने।
1983 – अंटार्कटिका के वोस्टॉक में सबसे कम तापमान माइनस 89.2 डिग्री दर्ज किया गया।
1988 – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।
2004 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
2007 – वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
2007 – हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज’ जारी की गई।
2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
2013 – बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।
2019 – चीन के जिआंगमेंग शहर में दुनिया का पहला हाई स्पीड रेल साउंड बैरियर बनाया गया ।
2020 – भारत और मालदीव ने मालदीव की राजधानी माले में ‘आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं’ की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 – डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश – एनजी का व स्वदेशी रूप से विकसित कम वजन वाली, फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटीटैंक गाइडेड मिसाइल (एमपी-एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया।
2021 – राफेल युद्धक विमानों की सातवीं खेप में तीन और विमान फ्रांस से उड़कर बिना रुके लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे।
2022 – इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने राष्ट्रीय एकता गठबंधन सरकार के टूटने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
2022 – झारखंड की राज्यपाल रहीं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में पहली वरीयता वाले 2,824 वोट हासिल किए।
21 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
1891 – जयरामदास दौलताराम स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता , संविधान सभा के सदस्य , बिहार के पहले राज्यपाल व भारत के दूसरे कृषि मंत्री।
1899 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे।
1910 – विगगो कैंपमैन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।
1911 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।
1930 – आनंद बख़्शी, भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार।
1940 – शंकरसिंह वाघेला गुजरात के एक भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1947 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।
21 जुलाई को हुए निधन
1822 – फ़्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ।
1906 – व्योमेश चन्द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष।
1972 – जिग्मे दोरजी वांग्चुक – भूटान के तीसरे राजा थे।
1995 – सज्जाद हुसैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2001- शिवाजी गणेशन, प्रसिद्ध तमिल अभिनेता।
2007 – अनिसेटी रघुवीर हैदराबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे व असम के भूतपूर्व राज्यपाल भी।
2009 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका।
2020 – लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) के पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन हुआ।
2022 – गांधीजी के साथ दांडी यात्रा करने वाले दादा नरसिंह पटेल (102) का निधन हुआ।
21 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔅 श्री उमाशंकर जोशी जयन्ती।
🔅 श्री व्योमेश चन्द्र बनर्जी स्मृति दिवस।
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌹आपका दिन -मंगलमय_ हो 🌹
About The Author














