🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- श्रावण (अधिकमास)
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- पंचमी – 11:46 तक
🗒पश्चात्- षष्ठी
🌠नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 19:47 तक
🌠पश्चात्- हस्त
💫करण- बालव – 11:46 तक
💫पश्चात्- कौलव
✨योग- परिघ – 14:16 तक
✨पश्चात्- शिव
🌅सूर्योदय- 05:37
🌄सूर्यास्त- 19:17
🌙चन्द्रोदय- 10:15
🌛चन्द्रराशि- कन्या – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:00 से 12:54
🤖राहुकाल- 17:35 से 19:17
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- पश्चिम
✍विशेष
🔅आज रविवार को 👉श्रावण (अधिकमास) सुदी पंचमी 11:46 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग 19:47 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:47 से , सूर्य सायन सिंह राशि में 07:29 पर , राष्ट्रीय (शक) श्रावण मासारम्भ , शुक्र वक्री 07:01 पर , लोकमान्य श्री बालगंगाधर तिलक का जन्म दिवस , अमर शहीद पं. चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिवस , कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी की पुण्यतिथि , राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) , राष्ट्रीय वन संवर्धन दिवस , व माता-पिता दिवस ( संयुक्त राज्य अमेरिका , जुलाई के चौथे रविवार को ,दक्षिण कोरिया 8 मई )।
🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण (अधिकमास) सुदी षष्ठी 13:44 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्रावण सोमवार व्रत।
🎯आज की वाणी
उद्योगे नास्ति दारिद्रयं
जपतो नास्ति पातकम्।
मौनेन कलहो नास्ति
जागृतस्य च नो भयम् ॥
भावार्थ👉
उद्यम से दरिद्रता तथा जप से पाप दूर होता है । मौन रहने से कलह और जागते रहने से भय नहीं होता।
23 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1540 – तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।
1555 – हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।
1726 – बेंजामिन फ्रैंकलिन फिलाडेल्फिया के लिए वापस रवाना हुए।
1764 – जेम्स ओटिस ने बिना प्रतिनिधित्व के कराधान पर अपने विचार प्रकाशित किये।
1798 – नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।
1829 – अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
1840 – कनाडा के प्रांत संघ के अधिनियम द्वारा बनाए गए।
1863 – उत्तरी लंदन में एलेक्जेंड्रा पार्क खोला गया।
1877 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।
1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बेची।
1905 – अल्फ्रेड डीकीन दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1920 – ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नाम केन्या रखा गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।
1927 – बंबई में नियमित रुप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।
1929 – फांसीवादी सरकार ने इटली में विदेशी शब्दों पर पाबंदी लगाई।
1952 – यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय की स्थापना की गयी।
1960 – यूसुफ बिन इशक ने सिंगापुर में सेंट जॉन एम्बुलेंस का मुख्यालय का उद्घाटन किया।
1972 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने लैंडसैट १, की शुरूआत की जो की पहला पृथ्वी-संसाधन उपग्रह है।
1974 – ग्रीस के सैन्य शासक को ग्रीस में सात साल के सैन्य शासन के समापन के बाद नागरिक सरकार द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।
1983 – जापान के पश्चिमी शिमन प्रान्त में भारी बारिश से 117 लोग मरे।
1983 – तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच पहला युद्ध शुरू हुआ।
1984 – वनेसा विलियम्स ‘मिस अमेरिका’ के इतिहास में अपना खिताब छोड़ने वाली पहली महिला बनी। एक नग्न तस्वीर के कारण उन्हें खिताब छोड़ने को मजबूर किया गया।
1985 – कमोडोर ने न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में अमिगा निजी कंप्यूटर की शुरुआत की।
1989 – गिउलिओ अंडरटी इटली के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
1998 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।
2000 – व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 – मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
2005 – मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।
2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नवृ निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
2011 – नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत।
2014 – ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत और 222 घायल हुए।
2019 – आंध्र प्रदेश स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों को आरक्षित करने वाला देश का पहला राज्य बना।
2019 – कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार गिर गई ।
2019 – बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुना गया ।
2019 – दुनियाभर में अपनी सफेदी के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के मकराना के मार्बल को ग्लोबल हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मणिपुर के लिये एक जलापूर्ति परियोजना (Water Supply Project) की आधारशिला रखी।
2020 – चीन अपना पहला मंगल मिशन (रॉकेट तियानवेन-1) सफलतापूर्वक लांच कर मंगल पर अपना रोवर भेजने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया।
2021 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय सेना स्कीइंग अभियान, आर्मेक्स-21 का समापन किया।
2021 – टोकियो में 32वें ओलिम्पिक खेलों का शुभारंभ सादगीपूर्ण उदघाटन समारोह के साथ हुआ।
2021 – अफगानिस्तान में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले में 20 आतंकवादी मारे गए हैं व 8 आतंकवादी घायल हुए।
2021 – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सुबह 11:45 बजे ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से नई पीढ़ी की आकाश (आकाश-एनजी) मिसाइल का तीन दिन में दूसरा सफल उड़ान परीक्षण किया।
2021 – महाराष्ट्र में भूस्खलन और इमारत गिरने से 49 लोगों की मौत व 70 से ज्यादा लापता हुए।
2022 – भारतीय मूल गुजरात की हुमैरा गरासिया इतिहास रचते हुए लंदन में सबसे कम उम्र (25) में स्पीकर बनीं।
2022 – उत्तर पश्चिमी चीन में पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से 10 लोगों की मौत हुई व 7 अन्य घायल हुए।
2022 – पाकिस्तान की विदेशों में देश की संपत्ति की आपातकालीन बिक्री के लिए नियामक जांच को समाप्त कर दिया , अध्यादेश को मंजूरी दी।
2022 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह संसद भवन में आयोजित हुआ।
23 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
1856 – गणितज्ञ, दार्शनिक और महान स्वतन्त्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।
1898 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ।
1906 – हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के संस्थापक महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ।
1934 – कवियत्रि निर्मला जोशी।
1947 – डॉ लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम भारत के प्रसिद्ध वायलिनवादक।
1953 – इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ग्राहम गूच का जन्म हुआ।
1961 – मिलिंद गुनाजी – एक भारतीय अभिनेता ।
23 जुलाई को हुए निधन
1993 – लक्ष्मण प्रसाद दुबे – छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1999 – मोरक्को के शाह हसन का निधन।
2004 – हिन्दी फिल्मों के कामेडी के बादशाह महमूद अली का निधन हुआ।
2007 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।
2012 – लक्ष्मी सहगल – स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका ।
2016 – एस. एच. रज़ा – भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।
2019 – चीन की राजधानी बीजिंग स्थित थ्येनआनमन चौक पर हुए नरसंहार के दौरान चीन के प्रधानमंत्री रहे ली पेंग का निधन हो गया।
2021 – 105 साल की उम्र में साक्षरता परीक्षा पास करने वाली केरल की भगीरथी अम्मा का 107 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 – लेखक – फिल्म निर्माता (‘द मोंकीज’ के सह-निर्माता और फिल्म ‘फाइव इजी पीसेज’ के निर्देशक) बॉब राफेलसन (89) का निधन हुआ।
23 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔅 लोकमान्य श्री बालगंगाधर तिलक का जन्म दिवस।
🔅 अमर शहीद पं. चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिवस।
🔅 कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी की पुण्यतिथि।
🔅 राष्ट्रीय वन संवर्धन दिवस।
🔅 राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day)।
🔅 माता-पिता दिवस ( संयुक्त राज्य अमेरिका , जुलाई के चौथे रविवार को ,दक्षिण कोरिया 8 मई )।
कृपया ध्यान दें जी
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
About The Author














