🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- श्रावण (अधिकमास)
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- दशमी – 14:52 तक
🗒पश्चात्- एकादशी
🌠नक्षत्र- अनुराधा – 24:55 तक
🌠पश्चात्- ज्येष्ठा
💫करण- गर – 14:52 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- शुक्ल – 11:56 तक
✨पश्चात्- ब्रह्म
🌅सूर्योदय- 05:39
🌄सूर्यास्त- 19:14
🌙चन्द्रोदय- 15:05
🌛चन्द्रराशि- वृश्चिक – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:00 से 12:54
🤖राहुकाल- 10:45 से 12:27
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- पश्चिम
✍विशेष
🔅आज शुक्रवार को 👉 श्रावण (अधिकमास) सुदी दशमी 14:52 तक पश्चात् एकादशी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 24:55 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:56 से , श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती , श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस , श्री डोनकुपर रॉय स्मृति दिवस , विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व विश्व हेपेटाइटिस दिवस।
🔅कल शनिवार को 👉 श्रावण (अधिकमास) सुदी एकादशी 13:06 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत ( सभी के लिए )।
🎯आज की वाणी
🌹
य ईर्षुः परवित्तेषु
रूपे वीर्ये कुलान्वये।
सुखसौभाग्यसत्कारे
तस्य व्याधिरनन्तकः।।
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-४२
अर्थात्👉
जो दूसरों के धन, रूप, पराक्रम, कुलीनता, सुख, सौभाग्य और सम्मान पर डाह करता है, उसका यह रोग असाध्य है।
🌹
28 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1586 – इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया।
1717 – पोर्शिया के राजा फ्रेडरिक विल्हेम प्रथम ने 5-12 साल के बच्चो के लिए शिक्षा अनिवार्य किया।
1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742 – प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1751 – कार्तली की साम्राज्य ने किरबीबुल्ला की लड़ाई में एरकेले द्वितीय के नीचे ताब्रीज खानाने की एक बड़ी सेना को हराया।
1794 – फ़्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
1821 – पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858 – भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किये गये पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग।
1866 – अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल को कानूनी मान्यता दी गई।
1878 – बर्लिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1914 – आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यहां से प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत हुई।
1917 – न्यूयॉर्क में 10,000 से ज्यादा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिकों ने श्वेत समाज का जुल्म और बर्बरता के खिलाफ मौन जुलूस निकाला।
1943 – इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया।
1951 – वॉल्ट डिज्नी की फिल्म एलिस इन वंडरलैंड जारी हुई।
1957 – जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत हुई।
1959 – ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु हुआ।
1964 – चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ, जिसने 4308 तस्वीरें भेजी।
1977 – ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम के माध्यम से पहला तेल वाल्डेज़, अलास्का पहुंचता।
1978 – सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1979 – चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।
1990 – अल्बर्टो फुजिमोरी पेरू के राष्ट्रपति बने।
1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
1997 – ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना।
2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
2008 – निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
2019 – रेत पर कलाकृतियां बनाने वाले मशहूर भारतीय कलाकार सुदर्शन पटनायक को अमेरिका में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड से नवाजा गया।
2019 – ईरान ने अरक में लगे अपने हैवी वाटर न्यूक्लियर रिएक्टर को फिर से चालू किया ।
2020 – चीन ने कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ हांगकांग की प्रत्यर्पण संधियों को स्थगित करने की घोषणा की। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा – न्यूजीलैंड ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को निलंबित किया।
2020 – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक भ्रष्टाचार समेत 7 मामलों में दोषी पाए गए। इसके लिए उन्हें 12 साल जेल की सजा सुनाई गई।
2021 – भारतीय वायु सेना ने औपचारिक रूप से पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के हासीमारा वायु सेना स्टेशन में रफाल लड़ाकू विमान को 101 स्क्वाड्रन में शामिल किया।
2022 – भारतीय नौसेना ने अपने निर्माता कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि से प्रतिष्ठित स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) ‘विक्रांत’ की डिलीवरी लेकर समुद्री इतिहास रचा।
2022 – भारतीय नौसेना को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से दो MH-60 R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए।
2022 – भारत और रूस ने मॉस्को में संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
2022 – राजस्थान के बाड़मेर में हुए मिग-21 क्रैश में विंग कमांडर मोहित राणा व फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शहीद हुए।
2022 – महाराष्ट्र की एक 7 वर्षीय लड़की देशना ने 20 कारों के नीचे सबसे तेज (13.74 सेकेण्ड) लिम्बो स्केटिंग के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।
2022 – भारत में पहली बार हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया व इंग्लैंड के बर्मिंघम में आधिकारिक तौर पर 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई।
28 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
1165 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि।
1909 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1925 – हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग।
1927 – रामेश्वर ठाकुर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1933 – तरलोचन सिंह
भारत के पूर्व राष्ट्रपति के प्रेस सचिव रहे।
1936 – वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड गैरी सोबर्स। इन्होंने अपने करियर में 93 टेस्ट मैचों में 8032 रन बनाए और 235 विकेट लिए।
1957 – अनिल जनविजय – हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।
1972 – आयशा जुल्का – भारतीय फिल्म अभिनेत्री ।
1983 – सुविज्ञ शर्मा – भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी।
1983 – वेंकटेश प्रभू कस्तुरी राजा जिन्हें धनुष के नाम से जाना जाता है भारतीय फ़िल्म अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार और निर्माता ।
1986 – हुमा क़ुरैशी- हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री ।
28 जुलाई को हुए निधन
1972 – चारू मजूमदार – ‘भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’ के नेता, जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।
2007 – काजी लेण्डुप दोर्जी – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।
2013 – जगदीश राज खुराना पूर्व बॉलीवुडट अभिनेता थे।
2014 – मधुकर दिघे मेघालय के पूर्व राज्यपाल।
2016 – महाश्वेता देवी – भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।
2017 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
2019 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन।
2019 – मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष डोनकुपर रॉय का निधन। वह विधानसभा अध्यक्ष से पहले मेघालय के सीएम भी रहे थे।
2020 – बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन।
2021 – नंदू नाटेकर – पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था (पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता)।
28 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔅 श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती।
🔅 श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस।
🔅 श्री डोनकुपर रॉय स्मृति दिवस।
🔅 विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस।
🔅 विश्व हेपेटाइटिस दिवस।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
About The Author














