हिसार में 5 मिनट के
हरियाणा के हिसार के बरवाला में हुंडई कार कंपनी करने वाली एक महिला कर्मचारी के पर्स से प्राइवेट बस में 20 हजार रूपए निकला लिए। बस में काफी भीड़ थी। महिला ने बताया कि वह बरवाला के पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड जाने के लिए बस में चढ़ी थी। इस दौरान 5 मिनट ही बस में रही। आफिस में पहुंचकर पर्स चैक किया तो देखा तो कार इंश्योरेंस के रखे 20 हजार रूपए गायब मिले।महिला कर्मचारी बरवाला थाने में चोरी की शिकायत पुलिस को दी है।

बरवाला निवासी दिपिका ने बताया कि वह बरवाला में नए बस स्टैंड के पास स्थित हुंडई कार कंपनी में तीन माह से नौकरी कर रही है। वह कंपनी में जाने के लिए सुबह करीब 9—10 बजे पुराने बस स्टैंड पर प्राइवेट बस में चढ़ी। इस दौरान बस में काफी भीड़ थी। करीब 5—7 मिनट बाद वह नए बस स्टैंड पर उतर गई और आफिस में चली गई।
पर्स की चैन मिली खुली, 20 हजार रूपए मिले गायब
शिकायतकर्ता दिपिका ने बताया कि जब वह घर से निकली तो उसके पर्स की अलग अलग जेब 20 हजार व 4 हजार रखे हुए थे। 20 हजार रूपए पर्स की बाहर वाली जेब में थे। आफिस पहुंचने पर जब मैनेजर ने कार इंश्योरेंस के पैसे मांगे तो देखा कि पर्स की चैन खुली हुई थी और 20 हजार रूपए गायब मिले। बरवाला पुलिस ने मामला धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।