हरियाणा के हिसार के पड़ाव चोक चौकी पुलिस ने बंद मकान से आभूषण और नकदी चोरी के मामले में आरोपी शिव नगर हिसार निवासी लवप्रीत उर्फ काकू को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 454/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 300 दिनाक 27.04.23 में गिरफ्तार किया गया है।

उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि तायल गार्डन हिसार निवासी कुलदीप ने उसके घर में चोरी होने के बारे में पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि 27.04.23 को वह अपनी ड्यूटी पर चला गया और उसकी पत्नी भी अपनी ड्यूटी पर चली गई थीं। जब उसकी पत्नी अपनी ड्यूटी से वापस आई तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी से आभूषण और 20 हजार की नकदी चोरी हुई मिली। उसने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति में उसके घर में चोरी की है। पुलिस ने दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए आरोपी लवप्रीत उर्फ काकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी लवप्रीत उर्फ काकू पर पहले भी मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी के अभियोग अंकित है जिनमे वह गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा आभूषण बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में जांच जारी है।