Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • किसान क्रेडिट कार्ड ऋण के लम्बित मामलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें अधिकारी :- दुष्यंत चौटाला
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

किसान क्रेडिट कार्ड ऋण के लम्बित मामलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें अधिकारी :- दुष्यंत चौटाला

visionindia June 10, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

  • जिला लोकसम्पर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में 15 में से 12 मामलें मौके पर निपटाये

रोहतक : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बैंकों द्वारा किसान के्रडिट कार्ड के ऋण स्वीकृत करने में विलम्ब की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को जिला में केसीसी के लम्बित ऋणों के मामलों की सूची आगामी बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। उन्हें स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री नगर निवासी नरेंद्र सिंह की पशुपालन किसान के्रडिट कार्ड का ऋण स्वीकृत करने में 6 महीने विलम्ब करने की जानकारी मिली थी।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्थानीय जिला विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला लोकसम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में कुल 15 शिकायतें रखी गई थी, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया तथा तीन लम्बित शिकायतों के बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रैनकपुरा में बूस्टर स्टेशन के निर्माण से संबंधित पार्षद गीता की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि उपायुक्त अजय कुमार ने इस बारे में राष्टï्रीय स्मारक प्राधिकरण तथा पुरावत्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बूस्टर के लिए अन्य स्थान निर्धारित करने बारे जानकारी दी है। उन्होंने उपायुक्त अजय कुमार की तत्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है।
दुष्यंत चौटाला ने स्थानीय सैक्टर 6 निवासीगण की बरसी नगर कच्चा सुन्दरपुर रोड़ कॉलोनी में सीवर की सफाई व अमरूत योजना के तहत बिछाई गई नई सीवरेज लाइन में बरती गई लापरवाही से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में अनियमितता बरतने वाले अधिकारी को चार्जशीट किया जाये तथा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को योजना तैयार करते समय पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए।


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मुआवजे के लम्बित मामलों के शीघ्र निपटान के लिए केंद्र सरकार से एक केंद्रीकृत तंत्र विकसित करने का अनुरोध करेंगे ताकि इस योजना के तहत पीडि़त किसानों को मुआवजे के लिए भटकना न पड़े। दुष्यंत चौटाला के निर्देश पर चिड़ी गांव के शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह को बैंक द्वारा जुर्माना राशि व 9 प्रतिशत ब्याज के साथ 65652 रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जिस पर शिकायतकर्ता किसान ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाने वाले किसान को फसल को नुकसान होने की स्थिति में मुआवजा प्रदान किया जाये। उन्होंने गत बैठक में लाखनमाजरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को निर्देश दिये थे कि वे किसान को जुर्माना व ब्याज सहित मुआवजा राशि प्रदान करें।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आबाकारी विभाग के अधिकारियों को स्थानीय तिलियार लेक पर होटल प्रबंधन संस्थान के नजदीक स्थित शराब के ठेके को तुरंत अन्य स्थान पर स्थानातरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने झज्जर के गांव बापडौदा निवासी दीपक की शिकायत का निपटारा करते हुए पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राजस्व रिकॉर्ड की तरह विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड को डिजिटल करते हुए डाटा बैंक बनाये। उन्होंने स्थानीय प्रवेश नगर कॉलोनी निवासी की पेयजल की समस्या की सुनवाई करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कॉलोनीवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाये तथा आगामी बैठक में अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बॉक्स :-

रैनकपुरा में बूस्टर निर्माण के लिए नए स्थल का चयन :-
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि रैनकपुरा में बूस्टर निर्माण के लिए निर्धारित स्थल बारे राष्टï्रीय स्मारक प्राधिकरण तथा पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें कहा गया कि यह क्षेत्र संरक्षित व नियंत्रित क्षेत्र के अंतर्गत पड़ता है, जिसमें बूस्टर निर्माण की अनुमती देना संभव नहीं है। इसलिए अधिकारियों के साथ मिलकर नई जगह का चुनाव किया गया है तथा बूस्टर निर्माण के लिए दोबारा केस बनाया जायेगा तथा जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य की निरंतर निगरानी की जायेगी।


ये रहे मौजूद :-
इस अवसर पर स्थानीय स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, मेयर मनमोहन गोयल, उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डïा, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, जजपा के विधि प्रकोष्ठï के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सुहाग, जजपा के जिला अध्यक्ष दलबीर भराण, अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, दलबीर फौगाट एवं सुभाष चंद्र जून, परिवहन डिपो के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंधक निदेशक मेजर गायत्री अहलावत, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सम्पदा अधिकारी श्वेता सुहाग, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव डॉ. संदीप गोयत, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, जिला राजस्व अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सुखबीर सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता मनिंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी तथा समिति के मनोनीत सदस्यगण मौजूद रहे।

जिला की विभिन्न सडक़ों व एक पुल के निर्माण पर खर्च होगी लगभग 118 करोड़ रुपये की धनराशि :- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

  • उपमुख्यमंत्री ने 71 सडक़ों के के सुदृढ़ीकरण व जेएलएन फीडर
    -बीएसबी कैनाल पर पुल के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
  • चारों विधानसभाओं में 71 सडक़ों को किया जायेगा मजबूत

रोहतक 9 जून : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रोहतक जिला की चारों विधानसभाओं में 102 करोड़ 65 लाख रुपये की धनराशि से 71 सडक़ों के सुदृढ़ीकरण तथा स्थानीय दिल्ली-हिसार रोड़ पर जेएलएन फीडर एवं बीएसबी कैनाल की आरडी-69300 पर 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 2 लेन के पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने जिलावासियों को लगभग 118 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की 72 परियोजनाओं की सौगात दी।
दुष्यंत चौटाला द्वारा किये गए शिलान्यास के कार्यों के अनुसार रोहतक विधानसभा की 26 किलोमीटर लम्बी 6 सडक़ों का 75 करोड़ 78 लाख रुपये, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा की 63 किलोमीटर लम्बी 18 सडक़ों को 25 करोड़ रुपये, कलानौर विधानसभा क्षेत्र की 76 किलोमीटर लम्बी 29 सडक़ों का 25 करोड़ 85 लाख रुपये तथा महम विधानसभा क्षेत्र की 79 किलोमीटर लम्बी 18 सडक़ों का 26 करोड़ रुपये की धनराशि से सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। दुष्यंत चौटाला द्वारा रोहतक शहर में पुराने राष्टï्रीय राजमार्ग 10 दिल्ली-हिसार रोड़ पर जेएलएन फीडर एवं बीएसबी कैनाल की आरडी-69300 नवनिर्मित 2 लेन के पुल का भी शिलान्यास किया। इस पुल की कुल लम्बाई 450 मीटर तथा कैरिज-वे 11 मीटर चौड़ा होगा।

बॉक्स :-
प्रदेश में गत साढे तीन वर्षों में हुआ 34 हजार करोड़ का निवेश :-उपमुख्यमंत्री

सरकार द्वारा रोड़ नेटवर्क को मजबूत करने पर दिया जा रहा है ध्यान

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला लोकसम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में गत साढ़े तीन वर्ष के दौरान लगभग 34 हजार करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोहतक में एचएसआईआईडीसी द्वारा फुटवेयर इंडस्ट्री के लिए 250 प्लॉट अलॉट किये है। यहां पर उत्पादन शुरू होने से मैक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा तथा फुटवेयर को विदेशों में निर्यात भी करने के अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 1100 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है, जिससे जल निकासी के प्रबंध सुदृढ़ होंगे। उन्होंने कहा कि रोहतक शहर में निगम के ऐसे मुख्य व चौड़े मार्गों को लोक निर्माण विभाग द्वारा टेक ऑवर किया जायेगा, जिनका कार्य करवाना नगर निगम के लिए संभव नहीं है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा व जजपा का गठबंधन किसी पार्टी की मजबूरी के कारणवश नहीं हुआ बल्कि दोनों पार्टियों ने प्रदेशहित तथा प्रदेश में स्थाई सरकार देने के उद्देश्य से किया गया है। दोनों पार्टियां भविष्य में मिलकर चुनाव लडऩे की इच्छुक है तथा भविष्य में गठबंधन के बारे में दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा फैसला लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उड़ीसा क बालासोर में हुए रेल हादसे के दृष्टिïगत केंद्र सरकार से एनडीआरएफ की एक टुकड़ी प्रदेश में तैनात करने का अनुरोध किया जायेगा। इसके लिए आवश्यकतानुसार हिसार में जमीन भी उपलब्ध करवा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमरूत 2 योजना के तहत छोटे शहरों के विकास के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी।
इस अवसर पर स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, मेयर मनमोहन गोयल, उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डïा, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, जजपा के विधि प्रकोष्ठï के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सुहाग, जजपा के जिला अध्यक्ष दलबीर भराण, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सुखबीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: सेल्फी विद डॉटर दिवस : दिव्यांग लड़कियों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के लिए बने कानून
Next: आज का राशिफल, शनिवार 10 जून 2023

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Hansraj panwar on About
  2. ROHTASH kumar on अभिषेक ने सेल्फ डिफेंस में हासिल की ब्लैक बेल्ट फस्र्ट डान की पॉजिशन
  3. sanjay kumar- hiasr M-9467159004 on बैंक ने खाते से काटी गई ₹354 राशि ब्याज साहित लौटाने के आदेश, ₹6000 खर्च व हर्जाना देने के भी आदेश
  4. Kapil Agarwal on हिसार में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने किया सुसाइड, करोड़ों का था कर्ज
  5. इतिहास में आज, शनिवार 6 मई 2023 - Vision India News on भव्य व परी बिश्नोई का प्री वेडिंग शूट, फैन्स को खूब भाया

Archives

  • February 2025
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023

Categories

  • Business
  • Crime
  • Daily Rashifal
  • Food Zone
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media – Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d