किसान सभा तहसील कार्यकारिणी की बैठक तहसील प्रधान सूबेसिंह बूरा की अध्यक्षता में हुई। संचालन तहसील सचिव रमेश मिरकां ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि वर्तमान में जो किसानों का आंदोलन उपायुक्त कार्यालय पर पिछला बकाया मुआवजे को लेकर जारी है, उसको और मजबूत करने के लिये किसान सभा गांव-गांव जाकर आम सभा करते हुए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नम्बरदार ने कहा कि हर गांव में हर किसान को किसान सभा में शामिल करते हुए संगठन को मजबूती देने का काम करें। खिलाडिय़ों को न्याय दिलवाते हुए बृजभूषण शरण को गिरफ्तार करवाकर ही दम लेंगे। कार्यकारिणी में फैसला लिया गया कि एमएसपी पर सरकार किसानों के साथ बड़ा धोखा कर रही है। पहले बाजरा, मूंग, सरसों व चने की फसलों को न खरीदकर व वर्तमान में सूरजमुखी को व्यापारियों से लुटवा रही है। इसके लिये जो आंदोलन जारी है, उसके लिये 12 जून को कुरुक्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत होगी।
उसमें भी हिसार जिले से किसान भाग लेंगे। आज की बैठक को सुभाष पायल, नरेश महला, ईश्वर फौगाट, मा. जयबीर, सुरेन्द्र मान, राकेश थाकन, सज्जन कालीरावणा, आनंद देव सांगवान, दिनेश सिवाच, सतबीर धायल, रामानंद यादव, शमशेर बाल्मीकि, राजेन्द्र लाडवा, रतन मात्रश्याम, लक्ष्मण शाहपुर, सतबीर भाकर, ईश्वर ग्रेवाल, बलराज सहरावत, मांगेराम खासा महाजन, मा. रामकुमार न्यौली आदि ने संबोधित किया।