Blog

Spread the love

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की 17 सितम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश .. *📝आज दिनांक 👉* *📜 17 सितम्बर 2023* *रविवार*

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- भाद्रपद
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- द्वितीया – 11:11 तक
🗒पश्चात्- तृतीया
🌠नक्षत्र- हस्त – 10:02 तक
🌠पश्चात्- चित्रा
💫करण- कौलव – 11:11 तक
💫पश्चात्- तैतिल
✨योग- ब्रह्म – 24:27 तक
✨पश्चात्- एन्द्र
🌅सूर्योदय- 06:06
🌄सूर्यास्त- 18:24
🌙चन्द्रोदय- 07:52
🌛चन्द्रराशि- कन्या – 23:08 तक
🌛पश्चात्- तुला
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:51 से 12:40
🤖राहुकाल- 16:52 से 18:24
🎑ऋतु- शरद्
⏳दिशाशूल- पश्चिम

✍विशेष👉

🔅आज रविवार को 👉भाद्रपद सुदी द्वितीया 11:11 तक पश्चात् तृतीया शुरु , भगवान विश्वकर्मा पूजा (बंगाल) , चन्द्रदर्शन शुभ , सूर्य की कन्या संक्रांति 13:30 पर (पुण्यकाल 07:06 से सूर्यास्त तक ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 10:02 तक , द्विपुष्कर योग 10:02 से 11:02 तक , तैलाधर तप (जैन) , राह जयंती / वराहावतार , बाबा रामदेवरा / रामापीर जयन्ती , बाबा रामदेवरा / रामापीर मेला प्रारम्भ (जैसलमेर , भाद्रपद शुक्ल द्वितीया ) , गुरु श्री अर्जुन देव गुरयाई (प्राचीनमतानुसार ) , श्री नरेन्द्र मोदी जन्म दिवस , विश्व रोगी सुरक्षा दिवस व मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस (महाराष्ट्र)।
🔅कल सोमवार को 👉 भाद्रपद सुदी तृतीया 12:41 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , हरितालिका तीज व्रत (स्त्रियों के लिए आवश्यक व्रत ), मन्वादि तृतीया।

🎯आज की वाणी👉

🌹
अनभिध्या परस्वेषु
सर्वसत्त्वेषु सौहृदम्।
कर्मणां फलमस्तीति
त्रिविधं मनसा चरेत्॥
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १३
अर्थात् 👉
दूसरे के धन को लेने का उपाय न सोचना , समस्त प्राणियों के प्रति मैत्रीभाव रखना और कर्मों का फल अवश्य मिलता है, इस बात पर विश्वास रखना – ये तीन मन से आचरण करने योग्य कार्य हैं। इन्हें सदा करना चाहिये। (इनके विपरीत दूसरोंके धनका लालच करना, समस्त प्राणियोंसे वैर रखना और कर्मों के फलपर विश्वास न करना-ये तीन मानसिक पाप हैं- इनसे सदा बचे रहना चाहिये)।
🌹

17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित ​करने का आदेश दिया।
1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा के रूप में मान्यता दी।
1598 – नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की।
1630 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना हुई।
1644 – फ्रांसीसी सेना ने जर्मनी के मेंज शहर पर कब्जा किया।
1761- कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
1778 – अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली फोर्ट पिट की संधि हुई।
1787 – फिलाडेल्फिया कन्वेंशन में अमेरिकी संविधान को अपनाया गया।
1922 – रेडियो मास्को का प्रसारण शुरू हुआ।
1923 – बर्कले में भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें 640 भवन आग की चपेट में आ गए।
1934 – तत्कालीन सोवियन संघ लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
1941 – न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के समय हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।
1947 – अमेरिका में रक्षा विभाग की स्थापना हुई।
1948 – हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ।
1949- दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की स्थापना।
1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
1956 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1974- बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
1982- भारत और सिलोन(श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1983 – अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेत महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती।
1995 – चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न।
1999 – ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।
2000 – जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।
2001 – अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
2002 – इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
2004 – तमिल को भारत की पहली शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा घोषित किया गया।
2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
2006 – हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन शुरू।
2006 – भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना।
2006 – गुटनिरपेक्ष देशों की दो दिवसीय शिखर बैठक हवाना में सम्पन्न।
2006 – भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की।
2006 – कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि।
2006 – विश्व कप हॉकी में भारत को 11वां स्थान।
2008 – जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।
2009 – केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए।
2009 – दिल्ली की दो और बिहार की 18 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव सम्पन्न हुए।
2011- न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
2013 – भारतीय मूल की नीना दावुलुरी ने मिस अमेरिका का खिताब जीता।
2017- कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।
2019 – तालिबान का राष्ट्रपति गनी की रैली पर हमला, 26 की मौत।
2019 – अमेरिकन महिला सारा थॉमस बिना रुके तैरकर इंग्लिश चैनल चार बार पार करने वाली पहली महिला बनी।
2019 – हैदराबाद- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर कल्याण कर्नाटक किया।
2020 – कश्मीर में पुलवामा जैसा हमला नाकाम, भारतीय सेना ने बरामद किया 52 किलो विस्फोटक।
2021 – एससीओ सदस्य देशों के प्रमुखों की परिषद की 21वीं बैठक हाइब्रिड प्रारूप में दशान्बे में हुई , अध्यक्षता ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमी रहमान ने की थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी भाग लिया।
2022 – नामीबिया से 8 चीते ग्वालियर लाए गए।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 1 लाख से अधिक लोगों ने रक्तदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2022 – झारखंड में 30 फीट गहरी नदी में बस गिरने से 7 सिख श्रद्धालुओं की मौत हुई व 22 से ज्यादा घायल हुए।

17 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1864 – अनागारिक धर्मपाल ।
1867 – गगनेन्द्रनाथ टैगोर – प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्य चित्रकार (कार्टूनिस्ट) थे।
1872 – वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1879 – ई वी रामास्वामी नायकर- तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता।
1888 – मिचियो सुजिमुरा एक जापानी कृषि वैज्ञानिक और जैव रसायनज्ञ थे।
1903 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
1915 – मक़बूल फ़िदा हुसैन- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार ।
1929 – अनंत पै – भारतीय शिक्षा शास्त्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।
1930 – लालगुड़ी जयरमण – भारत के प्रसिद्ध वायलिन।
1937 – सीताकान्त महापात्र उड़िया साहित्यकार।
1941 – चंद्रथिल गौरी कृष्णदास नायर एक भारतीय टेक्नोक्रेट, शिक्षक और धातुकर्म वैज्ञानिक।
1945 – भक्ति कारु स्वामी – भारतीय आध्यात्मिक नेता ।
1945 – जनरल जोगिन्दर जसवन्त सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी भारतीय थल सेना के बाईसवें सेनाध्यक्ष व अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।
1950 – नरेंद्र मोदी- भारतीय राजनीतिज्ञ , भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री।

17 सितंबर को हुए निधन👉

1982 – प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन हुआ था।
2017 – मोहम्मद तसलीमुद्दीन भारतीय राजनीतिज्ञ और राजद के वयोवृद्ध नेता थे।
2020 – प्रख्यात फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता की कोलकाता स्थित अपने आवास पर संदिग्ध हालात में 63 की उम्र में मौत हो गई।
2020 – भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर अमिताभ घोष का 90 साल की उम्म्र में निधन हो गया।
2020 – कोरोना से संक्रमित राज्यसभा सांसद और कर्नाटक बीजेपी के नेता अशोक गास्ती का बेंगलुरु में निधन हुआ।
2021 – प्रसिद्ध पद्म श्री पुरस्कार विजेता खगोल भौतिकीविद् तनु पद्मनाभन का निधन हुआ।

17 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 भगवान वराह जयंती / वराहावतार।
🔅 बाबा रामदेवरा / रामापीर जयन्ती , बाबा रामदेवरा / रामापीर मेला प्रारम्भ (जैसलमेर , भाद्रपद शुक्ल द्वितीया )।
🔅 गुरु श्री अर्जुन देव गुरयाई (प्राचीनमतानुसार )।
🔅 श्री नरेन्द्र मोदी जन्म दिवस ।
🔅 विश्व रोगी सुरक्षा दिवस।
🔅 मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस (महाराष्ट्र)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌹आपका दिन मंगलमय हो 🌹

About The Author

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather
Spread the love
Spread the love

हरियाणा के हिसार में 24 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर कैथल के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार इस दौरान आरोपित से बार बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन जबरदस्ती गर्भपात की गोलियां खिला देता। बीते डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया। युवती ने बताया कि दोनो की मुलाकात चंडीगढ़ जाते समय हुई थी। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने आरोपित युवक चरणजीत व उसके परिवार पर मामला दर्ज कर लिया है।

rape

युवती की युवक से बस में हुई मुलाकात
24 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह फतेहबाद की रहने वाली है लेकिन बीते कुछ वर्षो से हिसार में रह रही है। करीब डेढ़ साल पहले अपने परिवार सहित बस से चंडीगढ़ जा रही थी उसी दौरान बस में कैथल के चरणजीत उर्फ सोनू व उसका दोस्त रोहित भी बस से चंडीगढ़ जा रहे थे तब चरणजीत ने उससे फोन नं० ले लिया और बस से उतर कर दोनों चले गए। फिर चरणजीत उर्फ सोनू उसके पास बार बार फोन करने लगा और उसे मिलने के लिए बुलाने लगा। इस दौरान चरणजीत ने कहा तुमसे प्यार हो गया है।

पहले युवक ने किया प्रपोज
युवती के अनुसार चरणजीत उर्फ सोनू ने बताया कि किसी काम से वह और उसका दोस्त हिसार आ रहे है। हिसार आने पर चरणजीत ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता हूँ। युवती ने बताया कि लेकिन उसने चरणजीत से शादी करने के लिए मना कर दिया। चरणजीत ने कहा कि कोई बात नही चलो दोस्त के होटल में जाकर बैठते है।

बेहोश कर की युवती से की जबरदस्ती

होटल में पहुंचने के बाद वह चरणजीत उसे होटल के कमरे में ले गया। इसके बाद वह नीचे जाकर कॉल्ड ड्रिक ले आया मुझे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिससे वह बहोश हो गई। और करीब 1 घंटे बाद जब होश आया तो उसके साथ गलत काम भी किया हुआ था फिर वह बोला सॉरी उससे गलती हो गई।

युवती को लव मैरिज का दिखाए सपने, बनाई अश्लील वीडियो

चरणजीत ने उससे कहा कि इस घटना के बारे में किसी को नही बताना उसके पास अश्लील फोटों व विडियों है। इसके बाद उसने विडियों डिलिट करवाने के बहाने उसे बुलाने लगा। इस दौरान चरणजीत उर्फ सोनू ने आश्वासन दिया और कहा कि हम ठीक 2 महीने बाद एक दूसरे से शादी कर लेंगे।
कुछ दिन बाद चरणजीत ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उससे लव मैरिज करेगा और उसने अपने वकील से भी शादी की बात कर रखी है। 22 मार्च 2023 को चरणजीत से बात की तो उसने लव मैरिज करने से भी इंकार कर दिया।

visionindianews.in

गर्भपात की खिलाई गोलियां, जान से मरने दी धमकी

युवती ने बताया कि इसी बीच चरणजीत से 3-4 बार प्रेग्नेंट हुई और वह उसे काफी होटलों में ले जाकर मिलता था। मैं जब भी प्रेग्नेंट होती तो वह मुझे गर्भपात की गोलियां खाने को मजबूर करता।लगभग डेढ़ साल तक शादी का झांसा देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया।अब चरणजीत व उसके परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है।

About The Author

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather
Spread the love
Spread the love

हिसार : नगर निगम की बेसहारा पशु पकड़ने वाली टीम रोजाना की तरह बुधवार को महाबीर कॉलोनी पहुंची। वहा पर टीम द्वारा पशु पकड़ने का काम किया। तभी एक युवक ने पशु पकड़ने वाली पूरी टीम को धमकाना व गाली देने लगा। उसी समय उसी युवक ने पशु पकड़ने वाली निगम टीम के एक युवक पर हमला बोल दिया।

हिसार नगर निगम पशु पकड़ने वाली टीम पर जानलेवा हमाला

घायल कृष्ण कुमार निगम कर्मचारी

इसी वाक्य को अंजाम देते हुए साय 5:00 बजे छुट्टी करने के बाद जब सभी कर्मचारी अपने अपने घर जा रहे थे तभी कृष्ण नामक पशु पकड़ने वाली टीम में तैनात निगम कर्मचारी पर तीन युवकों द्वारा लाठी, डंडों से हमला कर दिया अब कृष्ण नामक कर्मचारी को सिविल हॉस्पिटल हिसार में एडमिट किया गया है उक्त पशुपालक द्वारा पिछले वर्ष भी पशु पकड़ने वाली टीम में तैनात पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई थी। उक्त पशुपालक पर नगर निगम के कार्य में बाधा पहुंचाने का केस पहले भी निगम द्वारा दर्ज करवाया था।

पशु पकड़ने वाली टीम को ले जाने वाले मनजीत ड्राइवर को नगर निगम कार्यालय के बाहर जान से मारने की धमकी दो बाइक सवार युवकों ने दी।

इस मामले को लेकर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि जो भी हमलावर है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather
Spread the love