🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- कार्तिक
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- दशमी – 08:25 तक
🗒पश्चात्- एकादशी
🌠नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 19:20 तक
🌠पश्चात्- उत्तराफाल्गुनी
💫करण- विष्टि – 08:25 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- एन्द्र – 16:09 तक
✨पश्चात्- वैधृति
🌅सूर्योदय- 06:37
🌄सूर्यास्त- 17:31
🌙चन्द्रोदय- 24:44
🌛चन्द्रराशि- सिंह – 24:01 तक
🌛पश्चात्- कन्या
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:04 से 13:26
🎑ऋतु- हेमन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर
✍विशेष👉
🔅आज बुधवार को 👉 कार्तिक बदी दशमी 08:25 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 08:24 तक , चन्द्रयान-1 सफलता दिवस (भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में 2008 में पहुँचा ) , श्री लाल कृष्ण आडवाणी जन्म दिवस (96वाँ) , श्री संचमान लिम्बू स्मृति दिवस , विश्व रेडियोलॉजी दिवस व विश्व शहरीकरण दिवस ( विश्व नगर नियोजन दिवस / वर्ल्ड टाउन प्लानिंग डे )।
🔅कल बृहस्पतिवार को👉 कार्तिक बदी एकादशी 10:44 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , रमा / रम्भा एकादशी व्रत (सभी के लिए )।
🎯आज की वाणी👉
🌹
पंचैव पूजयन् लोके
यश: प्राप्नोति केवलं ।
देवान् पितॄन् मनुष्यांश्च
भिक्षून् अतिथि पंचमान्॥
भावार्थ 👉
देवता, पितर, मनुष्य, भिक्षुक तथा अतिथि-इन पाँचों की सदैव सच्चे मन से पूजा-स्तुति करनी चाहिए। इससे यश और सम्मान प्राप्त होता है।
🌹
8 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1701 – विलियम पेन ने विशेषाधिकार चार्ट प्रस्तुत किया।
1731 – फिलाडेल्फिया में, बेंजामिन फ्रैंकलिन शहर के उत्तरी अमेरिकी कॉलोनियों में पहला पुस्तकालय खोला गया।
1798 – ब्रिटिश व्हेलर जॉन फेर्न नाउरू पर उतरने वाला पहला यूरोपीय बन गया।
1830 – फर्डिनेंड द्वितीय दो सिकिलिएस के राजा बन गए।
1889 – मोन्टाना अमेरिका का 41वां राज्य बना।
1895 – जर्मनी के भौतिक शास्त्री के. रॉंगटन ने एक्सरे की खोज की।
1900 – थिओडोर ड्रेइजर का उपन्यास “बहन कैरी” प्रकाशित हुआ।
1911 – अंहुइ प्रांत की विधायिका ने इंपीरियल चीन से अलग होने का मतदान किया।
1916 – जापानी निर्माता एनएसके लिमिटेड को औद्योगिक बीयरिंग बनाने की मंजूरी मिली।
1942 – अमेरिका ने अल्जीरिया और मोरक्को पर आक्रामण किया।
1945 – हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
1947 – जूनागढ़ के सीएम की प्रार्थना पर भारत सरकार ने जूनागढ़ को अपने अधिकार में लिया।
1948 – नाथूराम गोडसे ने अदालत में महात्मा गांधी की हत्या के अपराध को स्वीकार किया।
1956 – संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
1957 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
1965 – ब्रिटेन में हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया गया।
1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1987 – आॅस्ट्रलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया।
1988 – चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।
1990 – मैरी रॉबिन्सन रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गई।
1992 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
1998 – बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर् रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
1999 – राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
2000 – बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी हुई।
2002 – अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ।
2004 – हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत हुए।
2005 – भारत ने फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
2013 – फिलीपींस के हेनान प्रांत में विनाशकारी चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत हुई।
2013 – सोमालिया के मोगादिशू में कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत हुई।
2016- भारत सरकार ने बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित किया।
2019 – जीएसटी, सीमा शुल्क और आबकारी विभाग के बीच संचार के लिए डी.आई.एन. अर्थात् डॉक्यूमेंटेशन आईडेंटिफिकेशन नंबर लागू।
2020 – अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए डेमोक्रेटिक पार्टी के जोसेफ आर बाइडन और उपराष्ट्रपति चुनी गईं भारतीय मूल की कमला हैरिस ने चुनावी नतीजों के बाद (07 नवम्मर रात ) देशवासियों को संबोधित किया।
2020 – अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में पांच बच्चों और तीन महिलाओं समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हुई।
2021 – भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत हुई जबकि 36 नवजात को बचाया गया।
2021 – भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नागरिक अलंकरण समारोह- II में वर्ष 2020 के लिए 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 61 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
2021 – केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने कॉप-26 के बीच ग्लासगो में गंगा कनेक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया।
2022 – भारत और फ्रांस एयरफोर्स के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ 7 के दौरान जोधपुर एयरबेस से 5 राफेल, 5 सुखाई और 3 तेजस फाइटर जेट ने उड़ान भरी।
8 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1910 – अमरीकी लेखिका मारग्रेट मिशल का जॉर्जिया राज्य के एटलांटा क्षेत्र में जन्म हुआ।
1917 – कमल जयसिंह रणदिवे – पद्म भूषण से सम्मानित जीव-विज्ञानी।
1919 – पुरुषोत्तम लक्षमण देशपाण्डे लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार , पटकथाकार, फिल्म निर्देशक , संगीतकार एवं गायक।
1920 – प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना धनलक्ष्मी उर्फ सितारा देवी का जन्म हुआ।
1927 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ,पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का कराची में जन्म हुआ।
1937 – भूपेंद्र नाथ कृपाल – भारत के 31वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश थे।
1938 – अरविंद त्रिवेदी – भारतीय सिनेमा में छोटे परदे के प्रसिद्ध कलाकार थे।
1994 – नीति टेलर – एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री।
2001 – अवनि लखेरा – भारत की पैरा निशानेबाज़।
8 नवंबर को हुए निधन👉
1627 – जहाँगीर – मुग़ल शासक ।
1674 – इंग्लैंड के प्रख्यात लेखक जॉन मिल्टन का निधन हुआ।
1959 – लोचन प्रसाद पाण्डेय – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की हैं।
1977 – बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक।
2002 – जॉन एलिया उर्दू के एक महान शायर।
2019 – ख्यात बांग्ला साहित्यकार नवनीता देव का निधन।
2020 – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री संचमान लिम्बू (73) का निधन हुआ।
8 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 चन्द्रयान-1 सफलता दिवस (भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में 2008 में पहुँचा )।
🔅 श्री लाल कृष्ण आडवाणी जन्म दिवस (96वाँ)।
🔅 श्री संचमान लिम्बू स्मृति दिवस।
🔅 विश्व रेडियोलॉजी दिवस।
🔅 विश्व शहरीकरण दिवस ( विश्व नगर नियोजन दिवस / वर्ल्ड टाउन प्लानिंग डे )।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
About The Author














