Skip to content
July 21, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • ‘जल सुरक्षित‘ राज्य के लक्ष्य को 2047 से पहले करेंगे पूरा : कैबिनेट मंत्री गंगवा
  • Business
  • Food Zone
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

‘जल सुरक्षित‘ राज्य के लक्ष्य को 2047 से पहले करेंगे पूरा : कैबिनेट मंत्री गंगवा

visionindia February 19, 2025

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  


हिसार : हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश जल सुरक्षित राज्य के लक्ष्य को 2047 से पहले पूरा करेगा। इसके लिए हरियाणा में रेनीवेल, जल जीवन मिशन, अमृत योजना के अलावा नहर आधारित पेयजल परियोजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। जनस्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा को जल सुरक्षित राज्य बनाने हेतु विभिन्न परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष पैकेज दिए जाने की मांग की।


 कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ‘जल सुरक्षित राष्ट्र’ विषय पर उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कॉन्फ्रेंस में सिंचाई, महिला एवं बाल विकास मंत्री मती श्रुति चौधरी भी मौजूद रही। गंगवा ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में 2047 तक जल सुरक्षित राष्ट्र के लिए अनेक सुझाव और योजनाओं की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम जल संरक्षण के मामलों में विकसित भारत की यात्रा में अहम भूमिका अदा करेगा।  रणबीर गंगवा ने प्रदेश में जल संसाधनों के समुचित इस्तेमाल और योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में  नहर आधारित योजनाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में जल घरों में पानी की कमी है उनको नहरों के ऊपरी छोर पर स्थानांतरित करना प्रक्रिया में है। यह बहुत बड़ा कार्य है, जिसकेे लिए भारी निवेश की आवश्यकता हैै। मंत्री ने कहा कि हम इन परियोजनाओं के लिए नाबार्ड की क्षमता का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से हरियाणा को जल सुरक्षित राज्य बनाने के लिए विशेष पैकेज दिए जाने की मांग की।


रेनीवेल परियोजना से 216 गांवों को जोड़ा :
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी से रैनीवैल परियोजना के माध्यम से 216 गांवों को स्थायी आधार पर पीने का पानी उपलब्ध कराया है। नवीन और सतत स्त्रोत वाली यह परियोजना गेम चेंजर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मेवात क्षेत्र के गांवों को रैनी वेल योजनाओं के दायरे में लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


उपचारित अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग की योजना पर बढ़ रहे आगे :
गंगवा ने कहा कि भूजल के अत्यधिक दोहन से उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए हरियाणा सरकार सकारात्मक कदम उठाते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2137.00 एमएलडी की कुल क्षमता वाले 177 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं जिनमें से 1487.12 एमएलडी उपचारित अपशिष्ट जल उत्पन्न किया जा रहा है। दिसंबर 2025 तक यह मात्रा 1000 एमएलडी से अधिक करने का हमारा प्रयास है। दिसंबर 2028 तक हरियाणा राज्य में 100 प्रतिशत उपचारित अपशिष्ट जल का पुन: प्रयोग करने की हमें पूरी उम्मीद है।


शहरों में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के लिए राज्य जल कार्य योजना-॥ के दायरे में 44 और शहरों को किया शामिल :
उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना के तहत हमने शहरों में पीने के पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए राज्य जल कार्य योजना-॥ के दायरे में 44 और शहरों को शामिल किया है। इन शहरों के लिए परियोजनाओं में गैर-राजस्व जल की समस्या को दूर करने का प्रावधान शामिल है। हमारे प्रदेश में जिला मीटरिंग क्षेत्र बनाकर और बल्क/फ्लो मीटर लगाकर गैर-राजस्व जल की मात्रा का आकलन करने और नुकसान को कम करने के लिए उपयुक्त उपाय करने का प्रस्ताव है, जो मुख्य रूप से वितरण प्रणालियों में रिसाव और पानी की चोरी के कारण होता है। हमें पूरी उम्मीद है कि यह कदम गैर-राजस्व जल की मात्रा में एक परिवर्तनकारी कमी लाएगा और जल संरक्षण और संवर्धित स्थिरता की दिशा में एक ठोस कदम होगा। इसके अलावा, हमारे यहां अमृत 2.0 के एसडब्ल्यूएपी-1 के तहत स्वीकृत इन 44 शहरों में पांच सितारा रेटिंग के साथ ऊर्जा कुशल पंपिंग उपकरण लगाने प्रस्तावित हैं। इससे ऊर्जा लागत में कमी आएगी। साथ ही वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।


अमृत मित्र योजना में स्वयं सहायता समूहों का सहयोग :
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अमृत मित्र के तहत, हमने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की सेवाओं को शामिल किया है जो पानी के नमूनों के संग्रह, रिसाव का पता लगाने और अस्वच्छ कनेक्शनों को ठीक करने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। इस योजना के तहत हरियाणा में पहले से ही 13 शहरों में कार्य किया जा रहा है। हाल ही में, भारत सरकार ने अमृत मित्र के तहत 29 अन्य शहरों को मंजूरी दी है। इन गतिविधियों का विस्तार हमारे राज्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हम 2047 तक ‘जल सुरक्षित राज्य‘ का लक्ष्य समय से पूर्व ही प्राप्त कर लेंगे। इस उद्देश्य के लिए हम हर संभव कार्य कर रहे हैं।


घटते जल संसाधन की रक्षा और पुन: भंडारण के लिए पहले से ही उपाय करने की आवश्यकता :
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हमें घटते जल संसाधन की रक्षा और पुन: भंडारण के लिए पहले से ही उपाय करने की आवश्यकता है ताकि लोगों को संघर्ष न करना पड़े। उन्होंने हरियाणा सरकार को जल उपलब्धता को सुदृढ़ तथा सतत करने के नए कार्यों की अनुमति तथा जल जीवन मिशन एक्सटेंशन में भी वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने जल स्थिरता और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर राज्यों के साथ राष्ट्रीय परामर्श आयोजित करने की पहल के लिए केंद्रीय मंत्री  आर आर पाटिल का आभार जताया।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: खेलों से खिलाडिय़ों में नई स्फूर्ति और शक्ति का संचार होता है- प्रो. काम्बोज
Next: मार्केटिंग बोर्ड सचिव की मनमानी से व्यापारी परेशान, व्यापारियों को धमकाने का आरोप

Related Stories

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Recent Comments

  1. Hansraj panwar on About
  2. ROHTASH kumar on अभिषेक ने सेल्फ डिफेंस में हासिल की ब्लैक बेल्ट फस्र्ट डान की पॉजिशन
  3. sanjay kumar- hiasr M-9467159004 on बैंक ने खाते से काटी गई ₹354 राशि ब्याज साहित लौटाने के आदेश, ₹6000 खर्च व हर्जाना देने के भी आदेश
  4. Kapil Agarwal on हिसार में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने किया सुसाइड, करोड़ों का था कर्ज
  5. इतिहास में आज, शनिवार 6 मई 2023 - Vision India News on भव्य व परी बिश्नोई का प्री वेडिंग शूट, फैन्स को खूब भाया

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • February 2025
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023

Categories

  • Business
  • Crime
  • Daily Rashifal
  • Food Zone
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media – Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

You may have missed

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d