हिसार : शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सायं राजगुरु मार्किट में नीलकंठ महादेव को खीर का भोग लगवाकर प्रसाद का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति के प्रधान कृष्ण कांगड़ा ने बताया कि समाजसेवी सुरेश जैन, सिसाये वाले के सान्निध्य में सवा दो क्विंटल दूध की सांवक से बनी खीर श्रद्धालुओं में बांटी गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे समाजसेवी महेन्द्र सिंह जटसरा ने समिति सदस्यों के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तत्पश्चात भोग लगाकर खीर का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सेवादार सुरेन्द्र बजाज, पंकज दिवान, दर्शन खुराना, अनिल सिंगला, प्रतीक बंसल, राजकुमार नांगरु, पंकज बाबा, रवि खन्ना, अजीत भगत, बिल्लू पुजारी, बलबीर टाक, महेंद्र भाटिया, गौरव मनचंदा, अनूप बांगड, अजय अठवाल सहित अनेक सेवादार उपस्थित थे।
About The Author














