हरियाणा में हिसार के जीवीएस पब्लिक स्कूल दुबेटा के छात्र केशव ने केवल स्कूल की शिक्षा के आधार पर जेईई मेंस की परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में 37898वां रैंक हासिल किया है।

केशव स्कूल में बारहवीं कक्षा का विद्यार्थी है और उसने बिना किसी कोचिंग के स्कूल की शिक्षा के माध्यम से ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्कूल प्रिंसिपल प्रदीप सुरा व सभी अध्यापकगणों ने बताया कि गत वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी जेईई मेन में जीवीएस के छात्र केशव डाया ने अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि जीवीएस के अनुभवी व उच्च शिक्षित अध्यापगण छात्रों की शिक्षा पर अपनी पूरी मेहनत लगाते हैं और उन्हें हर विषय का बारीकी से अध्ययन करवाया जाता है। छात्र केशव की मेहनत के साथ-साथ इसमें स्कूल के शिक्षकों का अहम योगदान है।

केशव की इस उपलब्धि पर स्कूल के निदेशक सोनू पंघाल ने छात्र केशव, उनके माता-पिता व पूरी जीवीएस की टीम को बधाई दी व केशव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।