Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • हिसार जिले में बड़ा बदलाव लाएगी इनेलो की परिवर्तन यात्रा : उमेद लोहान
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • Politics

हिसार जिले में बड़ा बदलाव लाएगी इनेलो की परिवर्तन यात्रा : उमेद लोहान

visionindia May 3, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा में शुरू की गई इनेलो की परिवर्तन यात्रा 21 मई को हिसार जिले में प्रवेश करेगी। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिसार जिला प्रभारी उमेद लोहान व जिला प्रधान सतबीर सिसाय ने नलवा हलके के गांव चौधरीवास, गोरछी, सरसाना, रावलवास, हिन्दवान, गंगवा, कैमरी, मंगाली, हरिता आदि गांवों का दौरा किया और यात्रा के संबंध में लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने ग्रामीणों से इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो राष्ट्रीय सचिव चतर सिंह व नलवा हलका प्रधान सतबीर काजला थे।


ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इनेलो नेता उमेद लोहान ने कहा कि अलोकप्रिय, अहंंंंकारी व जन विरोधी भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने में परिवर्तन यात्रा मुख्य भूमिका अदा करेगी और यह यात्रा हिसार जिले में बड़ा बदलाव लाएगी। चौ. अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में शुरू की गई इस यात्रा में जिस प्रकार से लोगों का हुजूम उमड़ रहा है और लोग इनेलो पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उसने यह स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इनेलो पार्टी की ओर लोगों का रूझान तेज गति से बढ़ रहा है। प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बने यही आज हरियाणा के जन-जन की आवाज है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों पर जुल्म व ज्यादती के सभी रिकॉर्ड भाजपा सरकार ने तोड़ दिए हैं जितने जुल्म भाजपा सरकार के शासन काल में किसानों पर हुए हैं वह कभी नहीं हुए। किसानों के साथ भाजपा सरकार कदम-कदम पर छलावा कर रही है। सरसों की जिस फसल का एम.एस.पी. 5450 रुपये निर्धारित है। उसी सरसों को किसानों को 4500-4600 में बेचने पर मजबूर किया जा रहा है। एम.एस.पी. खरीद के लिए सरकार के कोई इंतजाम नहीं हैं और किसानों को बारिश में फसल खराब हो जाने के डर के चलते मजबूरी में अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सरसों के साथ-साथ गेहूं की फसल का भी यही हाल रहा है सरकार की बदइंतजामी के चलते किसानों का सोना उनकी फसल सडक़ों पर बर्बाद हो रही है और पहले प्रकृति और अब सरकार की मार से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी हमेशा से ही किसान हितैषी रही है चौ. देवीलाल ने हमेशा किसान, कमेरे व मजदूर वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ी। पार्टी हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
राष्ट्रीय सचिव चतर सिंह ने कहा कि इनेलो की परिवर्तन यात्रा में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति प्रदेश के लोग नाखुश हैं और प्रदेश में एक अच्छे सुशासन व व्यवस्था के लिए इनेलो पार्टी की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे हैं।
इनेलो जिला प्रधान सतबीर सिसाय ने कहा कि सरकार ने फेमिली आईडी की आड़ में लाखों बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन छीनने का जो काम किया है उसके लिए प्रदेश के बुजुर्ग सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे। फेमिली आईडी को हथियार बनाकर तथा उसमें लोगों की गलत इनकम दर्शाकर गठबंधन की सरकार ने आम गरीब जनता के अधिकारों को छीनने का काम किया है जिससे प्रदेश की जनता में इस सरकार के प्रति भारी रोष है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हलका प्रधान सतपाल काजला ने कहा कि प्रदेश में अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाला समय इनेलो पार्टी का है।  
इस मौके पर इनेलो राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, राष्ट्रीय सचिव चतर सिंह, सतबीर सिसाय, सतपाल काजला के अलावा सत्यनारायण मंगाली, सुरेश वैरागी, सूरज कालीरावण, मंगत राम, भूपेंद्र पानू आदि मौजूद रहे।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक सत्यवीर सोलंकी को इंटरनेशनल हुमन राइट्स एंड जस्टिस फेडरेशन से मिला सम्मान
Next: सूडान गृहयुद्ध में फंसे 231 भारतीयों को भारत वापस लाने कैप्टन को सलाम

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Hansraj panwar on About
  2. ROHTASH kumar on अभिषेक ने सेल्फ डिफेंस में हासिल की ब्लैक बेल्ट फस्र्ट डान की पॉजिशन
  3. sanjay kumar- hiasr M-9467159004 on बैंक ने खाते से काटी गई ₹354 राशि ब्याज साहित लौटाने के आदेश, ₹6000 खर्च व हर्जाना देने के भी आदेश
  4. Kapil Agarwal on हिसार में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने किया सुसाइड, करोड़ों का था कर्ज
  5. इतिहास में आज, शनिवार 6 मई 2023 - Vision India News on भव्य व परी बिश्नोई का प्री वेडिंग शूट, फैन्स को खूब भाया

Archives

  • February 2025
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023

Categories

  • Business
  • Crime
  • Daily Rashifal
  • Food Zone
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media – Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d