हरियाणा के बरवाला के एस.बी.आई शाखा के पास स्थित हरिचंद लोहिया धर्मशाला में इकट्ठे होकर जंतर मंतर पर बैठे विश्व विजेता खिलाड़ियों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च हरिचंद लोहिया धर्मशाला से शुरू होकर गुरुद्वारा सिंह सभा मैन बाजार, न्यू क्लॉथ मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, दौलतपुर रोड होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त हुई। कैंडल मार्च की अगुवाई करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे भूपेंद्र गंगवा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री साक्षी मलिक मेडल जीतकर आती है तो सम्मान करते हुए कहते हैं कि यह मेरी बेटी जैसी है। अब जब बेटियों पर शोषण हो रहा है तो इनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती। गंगवा ने कहा कि एक ओर सरकार कहती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन इसके विपरीत बेटियों के साथ हो रहे शोषण से बेटियां कहां सुरक्षित है।

इस अवसर पर प्रदेश राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शिवकंद ने कहा कि मोदी जी को हमने टीवी पर यह कहता सुना था कि अरे विनेश तू तो मेरे परिवार की है और आज विनेश फोगाट जंतर मंतर पर न्याय की लड़ाई लड़ रही है जब मोदी अपने परिवार की बेटी को न्याय नहीं दिलवा सकते हैं तो मोदी किस मुंह से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं । इस अवसर पर हर्ष कुमार उर्फ पोली, पीसीसी डेलिगेट राजेश सदालाना, सेवादल जिला अध्यक्ष विजेंद्र कपूर, ओल्ड समाज प्रधान लेखराम, काला सलीम, देवीलाल मलिक सातरोड, पवन मित्तल, सुंदर गोयल, मुरारी लाल बंसल, स्टेट प्रधान राहुल गांधी विचार मंच सूरजभान खेदड़, शमशेर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरजीत सिंह पूनिया, प्रवक्ता अश्वनी शर्मा, युवा साथी राहुल गर्ग, लेख राम कदवाला, रणधीर भाटला, राधेश्याम मेहता, पवन चड्डा, पूर्व सरपंच कर्मवीर जेवरा, नंबरदार रामफल पंघाल, पंडित ज्ञानी राम, वीरभान ढाणी खान बहादुर, विनोद डौगर, आत्माराम, ईश्वर, महिला खिलाड़ी सुनीता देवी, नेहा, कविता, सुमन, कौशल्या देवी, राजू, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।