हिसार : भाजपा नेता कृष्ण पारीक ने कहा है कि पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को त्याग व समर्पण भाव बनाए रखने की सीख दी है। इसी का परिणाम है कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार जनहित के कार्य कर रही है। पार्टी नेता व कार्यकर्ता समर्पण भाव से जन सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव का माहौल चल रहा है। भाजपा नेता कृष्ण पारीक ने कहा कि नगर निगम हिसार के वार्ड नंबर 5 से पार्टी की तरफ से भेजे गए पैनल में उनका नाम भेजा गया था। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी उनके नाम की पैरवी की परंतु किसी कारणवश उनकी टिकट काट दी गई।

भाजपा नेता कृष्ण पारीक ने बताया कि पार्टी ने हमेशा त्याग एवं समर्पण भाव का पाठ सिखाया है। पार्टी के फैसले का स्वागत करते हैं। पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी ने उन्हें हमेशा मान-सम्मान दिया है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी एवं 20 वार्डों के सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर नगर निगम में कमल का फूल खिलाएंगे। चुनाव कार्यकर्ता के लिए एक पर्व के समान है जिसमें सभी कार्यकर्ता जोश के साथ भाग लेते हैं। पार्टी में कोई द्वेष की भावना नहीं होती। सभी पार्टी के द्वारा चुने गए प्रत्याशियों का समर्थन करते हैं। इसी त्याग एवं समर्पण की भावना से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा हरियाणा में सभी नगर निकाय चुनाव अच्छे रिकॉर्ड से जीत कर इतिहास बनाने वाली है।
About The Author














