हरियाणा के हिसार में रिटायर्ड कर्मचारी ज्वाईंट एक्शन कमेटी के बैनर तले लंबित मांगों को लेकर विभिन्न विभागों से रिटायर्ड कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों की 7 सूत्रीय मांगों को सरकार ने नही माना तो जल्द ही प्रदेशभर में रिटायर्ड कर्मचारी बड़े स्तर आंदोलन करेंगे। वही हाल ही चडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का बदला हरियाणा सरकार से विधानसभा चुनाव में वोट की चोट देकर लेंगे।
रिटायर्ड कर्मचारी नेता सुरेंद्र मान ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों को शुक्रवार को प्रदेशभर में विभिन्न मांगों को लेकर लघुसचिवायल में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के तहत हिसार में भी रिटायर्ड कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है।अगर समय रहते सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को पूरा नही किया तो रिटायर्ड कर्मचारी प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने से पीछे नही हटेंगे।

रिटायर्ड कर्मचारी नरेश गोयल व शिवदत्त ने बताया 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके है। लेकिन कोरे आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला है। इसलिए कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। अगर मांगें पूरी नही होती हो अगले साल होने वाले चुनावों में सरकार को सबक सिखाने का काम किया जाएगा।
कर्मचारी नेता औमप्रकाश सैनी ने बताया कि पिछले लगभग 9 वर्षों से हमारी माँगें लम्बित हैं। हुड्डा सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों की मुख्य माँग यानि 65, 70, 75 वर्ष की आयु उपरान्त क्रमश: 5, 10, 15 प्रतिशत की बेसिक पेंशन में वृद्धि की स्वीकृति देकर 20 अगस्त 2014 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, परन्तु भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस जनहित फैसले को रद्द कर दिया। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
मुख्य मांगे:—
- 65,70,75 वर्ष की आयु उपरांत क्रमश: 5,10 व 15 प्रतिशत की बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी की जाए।
- सभी बिमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए ।
- कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्ष से घटाकर पहले की तरह 12 वर्ष में की जाए।
- पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल की जाए ।
- 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशनर्स के लिए रेल में रियायती दर पर यात्रा सुविधा पुनः लागू की जाए।
- फैमिली पेंशनर्स को भी एल.टी.सी. की सुविधा दी जाए।
- 18 महीने का डी. ए. एरियर शीघ्र जारी किया जाए।
About The Author














