केंद्र सरकार द्वारा दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद कर चंडीगढ़ स्थानांतरित करने के विरोध में दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन शनिवार को 45वें दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला रविवार को स्वयं धरनास्थल पर पहुंचेंगे।

समिति के संयोजक नरेंद्र कौशिक धरतीपकड़ ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला रविवार, 19 फरवरी को सुबह 11:00 बजे दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति के धरने को अपना समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यह केंद्र पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की स्मृति में बनाया गया था। इसको चंडीगढ़ स्थानांतरित करने से हरियाणा की कला संस्कृति और कृषि के प्रचार-प्रसार नहीं हो पाएगा। इसी बात को समझते हुए और अपने पिता की स्मृति में खोले गए यह दूरदर्शन केंद्र को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने इस धरने को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि जब दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन हुआ था, तब तत्कालीन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज के साथ ओमप्रकाश चौटाला भी मौजूद थे।

आज के धरने में राजेंद्र दुहन, कामिनी मलिक, ईश्वर सिंह मलिक, सुरेश संधु, योगेंद्र पाल बामल, नीरज, आजाद, दीपक, जय भगवान लाडवाल, नरेंद्र कुमार, मौसम सहरावत, अमित चाचनिया, प्रद्युमन जोशीला, ईश्वर सिंह सिहाग, रिटायर्ड कर्नल संदीप, राजेश, सत्यपाल नैन, बीएस यादव, एके जलंधरा, वीरेंद्र सिंह, वैभव शर्मा, शक्ति शर्मा, मंजू सिंधु बीएस पानू आदि उपस्थित थे।