नगर निगम द्वारा सफाई महाअभियान फेज 2 मंगलवार को वार्ड 4 में शिव मदिंर से सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी की उपस्थिति में शुरू किया गया। इस अवसर पर भजपा के प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य रवि सैनी, पब्लिक हेल्थ एसडीओ जेई नरेश कुमार, जेई मनोज कुमार, जेई राहुल, कार्यकारी मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, एएसआई राहुल सैनी, सफाई अभियान दरोगा सुनील लाडवा, राहुल, जगदीश राय, तिलक कुमार, हैपी हवा सिंह,रमेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, हितेश शर्मा, सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सफाई महाअभियान मंगलवार को वार्ड 4 में शिव मदिंर से शुरू करते हुए वार्ड की सफाई करवाई गई। जिसमें वार्ड के करीब 10 प्वाइंटो की सफाई करवाकर कूड़ा उठाया गया। जेसीबी की सहायता से मलबे को ट्राली में डालकर उचीत स्थान पर पहुचाया गया। सफाई महाअभियान के दौरान जिन प्लाटो में मलबा व कूड़ा था उसे डइाया गया। सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी ने वार्ड में पब्लिक हेल्थ के अधिकारियो के साथ विजय नगर पहुचे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि विजय नगर में पानी भरने की समस्या रहती है। जिसको लेकर सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी ने अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए 8 इंच को बदलकर 24 इंच बरसाती पानी की लाइन जल्द डालने को कहा। अधिकारियों के अनुसार 24 इंच बरसाती पानी की लाइन जल्द ही डाली जाएगी। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को पानी ठहरने की समस्या से निजात मिल जाएगी।

वार्ड में सीवर ब्लाॅक की समस्या का समाधान करने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी ने मौके पर मौजूद पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को जल्द से जल्द ठीक करने के दिशा निर्देश दिए। वहीं सीवर मैन हाॅल के टूटे ढकनो को बदलने को कहा।