हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अगले तीन दिन 22 फरवरी तक राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

इस दौरान हवाओं की दिशा में भी बदलाव होने तथा हल्की से मध्यम गति से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।